उन्होंने कहा, "इंडोनेशिया के स्थाई राजदू त ने हमें सूचित किया कि मसूद अज़ह र को विश्व में आतंक फैलाने वाले शख़्स के तौर पर मान्यता दे दी है. यह हमारे लिए महत्वपूर्ण परिणाम है क्योंकि भारत कई सालों से इसकी कोशिश करता रहा है." "भारत ने पहली बार 2009 में इसकी कोशिश की थी लेकिन हमने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए अपनी कोशिशें जारी रखीं और आज इसे पा लिया है. इस कोशिश में साथ देने के लिए अमरीका, ब्रिटेन समेत उन सारे देशों का धन्यवाद जो परिषद के अंदर और बाहर हैं. सा थ ही साथ यह दिन उन लोगों के लिए बहुत ख़ास है जो आतंकवाद के लिए ज़ीरो टॉलरेंस चाहते हैं." इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने एएनआई से बातचीत में कहा है कि मसूद अज़हर को 'वैश्विक आतंकी' घोषित किए जाने का मक़सद पूरा हो पाया इसको लेकर वह ख़ुश हैं. मसूद अज़हर के चरमपंथी समूह को भारत कई हमलों के लिए ज़िम्मेदार मानता है. भारत सरकार बीते कई साल से मसूद अज़हर को वैश्विक आतंकी घोषित करवाने के लिए अलग-अलग मोर्चों पर कूटनीति का प्रयोग करती रही है. लेकिन हाल ही में पुलवामा हमले के बाद इन कोशि...